Sunday, June 17, 2018

                                                    {{Father's Day }



अगर माँ घर का गौरब होती है तो पिता घर का अस्तित्व होता है |
माँ का ह्रदय कोमल होता है ममता रूपी छाँव होती है तो पिता के पास संयम रूपी पहाड़ होता है |
माँ प्यार करना सिखाती है तो पिता सिखाता है गंभीर रहना जिंदगी जीने के लिए दिनों चीजे जरूरी है |
  घर में दोनों समय भोजन माँ पकती है तो पिता जिंदगी भर के भोजन की ब्यबस्था करता है |
रस्ते पर चलते समय अगर ठोकर लगती है मुँह से पहला शब्द निकलता है ओ  माँ |
रस्ते चलते समय यदि कोई गाड़ी आकर अचानक ब्रेक मारती है तो मुँह से निकलता है बाप रे बच गया |
मतलब छोटी परेशानियों में माँ और बड़ी परेशानियों में पिता का नाम आता है जुबान पर भाइयों
पिता एक वट बृछ है जिसकी शीतल छाँव में पूरा परिवार सुख से रहता है ||


No comments:

Post a Comment